Subscribe for latest news

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

बुरी खबर धोनी ने लिया संन्यास Ms dhoni Retirement कड़वा सच जल्दी जानिए

 

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक सन्यास ले कर अपने फैंस को निराश कर दिया है। दोस्तों ताजा खबर आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक international cricket से सन्यास  ले लिया है। भारतीय टीम को‌ बुलंदियों पर ले जाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अचानक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके दी है।
धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में सन 2014 में ही सन्यास ले लिया था। लेकिन अब उन्होंने सीमित ओवरों के प्रारूप से भी खेल को अलविदा कह दिया है। धोनी ने अपना आखरीअंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेला था। यह सेमीफाइनल था जिसमें भारत की बुरी तरह से हार हुई थी। धोनी के अचानक सन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान है। 2004 में अपना बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 एकदिवसीय मैच 98 इंटरनेशनल t20 मैच खेले हैं। माही लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे। इस बीच उनके संन्यास लेने की बहुत सारी खबरें आ रही थी। जो अफवाह से कम नहीं थी।
अब दोस्तों में आपको इनके करियर से जुड़ी पांच दिलचस्प बातों बताऊंगा

चलिए दोस्तों अब मैं आपको बताता हूं महेंद्र सिंह धोनी के  करियर से जुड़ी कुछ खास बातें-
1-महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप 2011 के  फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जिस बल्ले से विजयी शॉट खेला था वह बल्ला   72 दुनिया लाख का बिका था जो दुनिया का सबसे महंगा बिकने वाला बात था।

2-टीम इंडिया को दो वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी दिलवाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के नाम विदेशी धरती पर सबसे असफल भारतीय कप्तान का बदनुमा दाग भी है। विदेशी धरती पर धोनी की कप्तानी में भारत 11 मैच हारा है।

3-धोनी की कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में 21 अक्टूबर, 2008 को ऑस्ट्रेलिया को 320 रनों के विशाल अंतर से हराया था। यह टेस्ट में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत भी है।

4-महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे और टेस्ट करियर में अपना पहला शतक जमाया। 2005-2006 में जमाए इन दोनों प्रारूपों में धोनी ने 148-148 रन बनाए।

5-बिहार से अलग होकर नए राज्य के रूप में भारतीय नक्शे पर आने वाले झारखंड की ओर से महेंद्र सिंह धोनी पहले क्रिकेटर बने जिन्हें टीम इंडिया में जगह मिली।




















SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please fellow and support.thanks

2020/09/02 02:21