Subscribe for latest news

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

दुनिया के सबसे अमीर आदमी की कहानी।₹10 से दुनिया के सबसे अमीर आदमी बनने तक का सफर।

Jeff bezos biography how he became world richest person//Jeff bezos case study


Jeff bezos आज पृथ्वी पर सबसे अमीर शख्स है। आज इनकी net worth 194.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर है। और दूसरे नंबर पर बिल गेट्स का नाम आता है जिनकी कुल net worth 115.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर है। आज jeff bezos  की कुल संपत्ति 195 देशों की Gdp से भी ज्यादा है। अब दोस्तों आप खुद ही सोचिए अगर जिस आदमी ने एक छोटे से गैराज से काम शुरू किया हो। और आज दुनिया का सबसे अमीर आदमी बन गया हो। तो जरूर इस आदमी में कोई खास बात होगी। तो चलिए हम आपको Jeff bezos की कहानी बताते हैं।

Jeff bezos biography

Jeff bezos story

Jeff bezos का जन्म  12 जुलाई 1964 को हुआ था। जन्म देने वाली उनकी मां जैकलिन उस समय केवल 17 साल की ही थी स्कूल में पढ़ाई करती थी। लेकिन जल्दी गर्भवती हो गई। और जब Jeff 3 साल के थे तो उनके पिता उन्हें और उनकी माता को बेसहारा छोड़कर चले गए। उनकी माता जैकलिन ने दूसरी शादी कर ली। और Jeff सौतेले बाप की देखरेख में पालन-पोषण हुआ। Jeff की बचपन से ही electronic gadgets में रुचि थी। बचपन में Jeff के सौतेले भाई उनके कमरे में बिना बताए ना घुस जाते थे जाते थे इसके लिए इन्होंने इलेक्ट्रिक अलार्म बनायाा था। 

Jeff bezos education



Jeff bezos ने अपनी शुरुआती पढ़ाई river rock elementary school से की। और वह जब 4 साल के थे तो उनके स्कूल में पहली बार कंप्यूटर आया था। और उस समय टीचर्स को भी कंप्यूटर ढंग से चलाना नहीं आता था। लेकिन Jeff इतनी होशियार थे कि कंप्यूटर चलाने की किताब को पढ़कर ही बड़ी आसानी से कंप्यूटर को चलाने लगे। उन्हें कम उम्र से ही कंप्यूटर ,साइंस, टेक्नोलॉजी मे बहुत इंटरेस्ट था। और जब थोड़े बड़े हुए तो उनकी रूचि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में हुई। कुछ समय बाद Jeff bezos के सौतेले पिता की बेतोर इंजीनियर जॉब लग गई। जिसके बाद उनका सारा परिवार टेक्सास में शिफ्ट हो गया। यहां Jeff ने Miami senior High school से अपनी पढ़ाई जारी रखी।1982 में उन्होंने princent University join की। और यहां इन्होंने कंप्यूटर की पढ़ाई की। और 1986 में bachelor 
  Of science degree electronical engineering computer science की डिग्री हासिल की। और खुद को ग्रेजुएट बना लिया। Jeff ने अपनी ग्रेजुएशन बड़ी ही मेहनत से की थी जिस कारण उनके पास बड़ी बड़ी कंपनी जैसे intel , microsoft जैसी कंपनी से नौकरी के लिए ऑफर आए। लेकिन इन्होंने इन सभी बड़ी कंपनियों में काम करने से बेहतर fitel कंपनी में काम करना ज्यादा बेहतर समझा। लेकिन यहां पर ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाए और उसके बाद bankers trust मैं काम करने लगे। 1993 फिर इन्होंने अपनी कंपनी बदली और dE Shaw and co कंपनी में काम करने लगे। कुछ समय की मेहनत के बाद Jeff ने इस कंपनी में  vice president की पोस्ट तक पहुंचने में सफल हो गए। जिसके बाद उन्हें अंदाजा लग गया कि अब इंटरनेट का जमाना आने वाला है। 

Starting online business Jeff bezos

इसलिए उन्होंने ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने की सोची।1994 मैं उन्होंने अपनी कंपनी छोड़ दी और कुछ बड़ा और कुछ अलग करने की तैयारी करने लगे। और छोटे से गैराज से अपनी कंपनी स्टार्ट की। काफी विचार करने के बाद उन्होंने ऑनलाइन  बुक सेलिंग की सोची । दोस्तों शायद उन्होंने ऑनलाइन बुक सेलिंग करने की इसलिए सोची क्योंकि उन्हें बुक्स पढ़ना काफी पसंद था। कंपनी का नाम amozen रखा। उन्होंने अमेजॉन नाम इसलिए रखा  क्योंकि Jeff bezos

संसार की सबसे बड़ी नदी amozon की तरह दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन बुक सेलिंग कंपनी बनाना चाहते थे। उन्होंने यह वेबसाइट ऑनलाइन बुक सेलिंग के तौर पर स्टार्ट की ।   गेराज में शुरू में तीन कंप्यूटर और तीन कर्मचारी के साथ काम शुरू किया। Jeff के माता-पिता ने भी अपनी तरफ से पूरी मदद की और 3 लाख अमेरिकी डॉलर की शुरुवाती इन्वेस्टमेंट उनके माता-पिता ने लगाई थी।  हालांकि उनके माता-पिता को उनका यह बिजनेस मॉडल समझ नहीं आ रहा था। क्योंकि वह इंटरनेट के बारे में नहीं जानते थे। कंपनी शुरू करते समय उनके पिता ने कहा था इंटरनेट क्या होता तो उनकी माता नेेेे जवाब दिया  हम इंटरनेट पर दाव नहीं लगा रहे हैं हम तो अपने बेटे पर दाव लगा रहे हैं।लेकिन उन्हें Jeff पर पूरा विश्वास था।और उनका यह विश्वास शत प्रतिशत सही साबित हुआ 2 महीने के अंदर ही है amozon ने अमेरिका के 50 राज्यों और 45 से ज्यादा देशों में अपने बुक्स की सेलिंग कर ली। लेकिन यह काम आसान नहीं था जमीन पर घुटनों के बल बैठकर पुस्तकों को pack  करना पड़ता था और पार्सल देने खुद Jeff को भी जाना पड़ता था। उनकी मेहनत और लगन रंग लाई और amozon की हर हफ्ते की बिक्री 20 हजार अमेरिकी डॉलर के बराबर हो गए। इसके बाद कंपनी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बाद में अमेजॉन पर अनगिनत सामानों की बिक्री शुरू की गई। और फिर अमेजॉन दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग सेंटर बन गया। ऐमेज़ॉन केेेेेे लिए सबसे बड़ा टर्निंग तब बना ऐमेज़ॉन ने 2007 में जब amozon kindle के नाम से e book reader बाजार में उतारा। जिससे किताबों को डाउनलोड करके तुरंत पढ़ा जा सकता था। इससे कंपनी को काफी फायदा हुआ। साथ ही ग्राहकोंं के लिए काफी फायदेमंद था । क्योंकि अब उन्हें बुक्स के आने का इंतजार नहीं करना पड़ता था। बस कुछ ही सेकंडो में अपनी मनपसंद बुक को डाउनलोड करना होता था और उसे पढ़ सकते थे।amozon kindle के दम पर amozon ने लगभग अमेरिका की 95%  e books कॉमर्स पर कब्जा कर लिया।2013 में Jeff bezos ने अमेरिका की सबसे पॉपुलर  न्यूजपेपर एजेंसी the Washington Post को खरीद लिया। और  साथी ही Google और  uber जैसी कई कंपनियों में इनके शेयर है। अब तक ऐमेज़ॉन इंटरनेट की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनी बन चुकी थी। और तीन कर्मचारी से शुरू हुई कंपनी में आज 7 लाख से भी ज्यादा लोग हो चुके थे। और Jeff bezos अपने ही देश के दुनिया के सबसे अमीर आदमी bill gates को पीछे पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन चुके थे।

चलिए अब हम आपको Jeff bezos की निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं।

 Jeff bezos ने 1993 में मैकेंज़ी से शादी की। और उनके तीन बेटे हैं। इसके अलावा उन्होंने एक लड़की को भी गोद लिया है। लेकिन 2019 में जैफ बेजॉस और उनकी पत्नी
मैकेंज़ी का तलाक हो गया। और यह अब  तक का सबसे महंगा तलाक है। और इस तलाक में जैफबेजॉस ने मैकेंज़ी को ढाई लाख करोड़ रुपए दिए। जिसके बाद मैकेंज़ी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में उनका स्थान 23 नंबर पर आता है। तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में इतना ही अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो तो जरूर सब्सक्राइब  करें। हमें आपके सपोर्ट की बहुत जरूरत है। कृपया फॉलो करके सपोर्ट करें। follow Blog

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please fellow and support.thanks

2020/09/02 02:21